लखीमपुर-खीरी में एसएसबी कैंप के सामने दिखा बाघ, दहशत: भारत-नेपाल सीमा पर बसही कैंप के मुख्य द्वार के पास चह… – Dainik Bhaskar

दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास एक बाघ देखा गया है। बाघ की चहलकदमी से सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। कैंप के मुख्य द्वार के ठीक सामने बाघ को देखे जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना संपूर्णानगर खीरी क्षेत्र की है। रिहायशी इलाके के करीब बाघ के घूमने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने संपूर्णानगर रेंज के वन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दी थी। हालांकि, सूचना देने के घंटों बाद भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची।
बसही कैंप के कंपनी कमांडर रामकुमार यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि बाघ कैंप के सामने से गुजरा था। उन्होंने अपने जवानों और स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News