Meerut News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को एक वेटर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वेटर लड़की का कई दिनों तक यूज करता रहा। कुछ महीनों के बाद लड़की के पेट में दर्द उठा। घर वाले लड़की को लेकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जब जांच पड़ताल की तो मामला हैरान कर देने वाला सामने आया है। डॉक्टर की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई। दरअसल मंडप पर काम करने वाला वेटर महीनों तक लड़की से रेप करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। किशोरी के गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी वेटर और यौन शोषण के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मंडप संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कंकरखेड़ा निवासी व्यक्ति शराब पीने का आदी है। इसी विवाद में पत्नी करीब 11 साल पहले बेटे और बेटी को पति के पास छोड़कर गुरुग्राम चली गई और वहीं नौकरी करने लगी। किशोरी की आयु करीब 15 साल है। किशोरी को कंकरखेड़ा निवासी संदीप ने प्रेमजाल में फंसा लिया और यौन शोषण किया। आरोपी संदीप कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर स्थित सेलिब्रेशन मंडप में वेटर था, इसलिए किशोरी को इसी मंडप में ले जाकर यौन शोषण करता था।
किशोरी के पेट में जब दर्द शुरू हुआ तो कुछ परिचित ने गुरुग्राम में रहने वाली उसकी मां को सूचना दी। घर पहुंचे परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके गर्भवती होने की बात बताई। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी संदीप और मंडप संचालक महेंद्र प्रताप वर्मा के खिलाफ पॉक्सो समेत बाकी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को रात को मंडप में रखता था: किशोरी ने पुलिस को बताया कि संदीप उसे शादी करने की बात कहता था। संदीप रात को उसे बाइक पर लेकर महेंद्र प्रताप के मंडप पर ले जाता था। यहां पर महेंद्र से एक कमरा लेकर रात को वहीं रखता था। किशोरी ने बताया कि वहीं पर उसके साथ यौन शोषण कई बार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पता किया जा रहा है कि किस कमरे में रेप किया गया।
मुंडाली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर अश्लील वीडियो कॉल करने और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका सौतेला पिता काफी दिन से बुरी नजर बनाए हुए है। आरोपी की शिकायत भी की, लेकिन ग्रामीणों ने समझाबूझा कर मामला निपटा दिया। खेत पर काम करने गई किशोरी को अकेला देखकर उसने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।
मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल सुरक्षित कराय है। पीड़िता 9 महीने की गर्भवती है और जल्द ही प्रसव हो सकता है। प्रसव के बाद नवजात का डीएनए टेस्ट कराकर आरोपी संदीप के डीएनए से मिलान कराया जाएगा।
किशोरी की मां बेटी की स्थिति की जानकारी पर घर पहुंची। बेटी से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद बेटी और पार्षद बबीता खन्ना को साथ लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और इसके बाद मुकदमा दर्ज किया। किशोरी जांच में पता चला कि गर्भ 9 माह के करीब का है। डॉक्टर ने बताया कि गर्भपात नहीं हो सकता। अब तो डिलीवरी ही होगी।
दिनेश राठौर वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play