UP News: यूपी के प्रयागराज में दारोगा जितेंद्र सिंह की पत्नी 33 वर्षीय कंचन ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वकील कंचन ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पति जितेंद्र सिंह को वीडियो कॉल किया था। करीब दस महीने पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। मृतका के परिजनों ने दारोगा के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, डीसीपी नगर सागर जैन से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस फ्लैट को सील कर जांच कर रही है।
कानपुर के मूल निवासी 2023 बैच के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी कंचन शर्मा के साथ धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। कंचन हाईकोर्ट में वकालत करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। कंचन के माता-पिता तीन दिन पहले आए थे और शनिवार रात करीब आठ बजे समझा-बुझाकर कानपुर रवाना हुए थे। इसके बाद फिर दोनों में कहासुनी हुई और कंचन दूसरे कमरे में सोने चली गई।
दारोगा जितेंद्र के मुताबिक, देर रात एक पारिवारिक मित्र ने फोन कर बताया कि कंचन ने मोबाइल पर मैसेज किया है कि वह सुसाइड करने जा रही है। जितेंद्र ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर कंचन फंदे से लटकती मिली। धूमनगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। हालांकि, कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कंचन के परिजनों ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में डीसीपी नगर सागर जैन ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दारोगा जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, दारोगा जितेंद्र सिंह और कंचन शर्मा की मुलाकात कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान हुई थी। कंचन एलएलबी की परीक्षा देने जिस कॉलेज में गई थी, उसका संचालन दारोगा का परिवार करता है। यहां दोनों में बातचीत हुई और आपस में मोबाइल नंबर शेयर किया। कुछ दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दस महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।
पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play