भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा
मिनिमल एक्सेस सर्जरी की नई तकनीकों और जटिल ऑपरेशन के आधुनिक तरीकों पर मंथन के लिए भीलवाड़ा में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा।
गुलाब बाग में होने वाले RAMAS में देश-प्रदेश के विशेषज्ञ सर्जन व्याख्यान के साथ लाइव सर्जरी के जरिए डॉक्टरों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। सम्मेलन का महत्वपूर्ण हिस्सा दोनों दिन के लाइव सर्जरी सेशन होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि पहले दिन डॉ. कैलाश काबरा, डॉ. सपन जैन, डॉ. गणेश शेनॉय, डॉ. मोहित बडगुजर, डॉ. विवेक बिंदल और डॉ. एनके मालपानी लैप्रोस्कोपिक व रोबोटिक तकनीक से गॉलब्लैडर, हर्निया और फिस्टुला जैसी सर्जरी का लाइव प्रदर्शन करेंगे। दूसरे दिन डॉ. प्रवीण भाटिया, डॉ. अरुण प्रसाद, डॉ. अविनाश टैंक, डॉ. सुशीला सैनी और डॉ. संगीता काबरा वेंट्रल हर्निया, रेक्टल प्रोलैप्स, टीएचएल, ओवेरियन सिस्ट और एनोरेक्टल सर्जरी पर लाइव डेमो देंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.