इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 98 वर्षीय बीजेपी नेता को शुक्रवार शाम क़रीब 7.30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था.
अपोलो अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल वह सीनियर न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र रख रही है."
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार सुबह 9.30 बजे अपोलो अस्पताल जाकर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
अस्पताल में मुलाक़ात के बाद नड्डा ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत स्थिर है.
इमेज स्रोत, X/@NarendraModi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने सात अक्तूबर को केंद्र और राज्य में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने के मौक़े पर लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी.
पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी.
साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, "आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया."
समाप्त
"दशकों की जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है. भारत की प्रगति को मज़बूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
शॉर्ट वीडियो का अंत
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.