Feedback
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 30 वर्षीय युवक ने पुलिस थाने में जहर निगल लिया. उसने यह कदम अपनी लिव-इन पार्टनर द्वारा रिश्ता खत्म करने के बाद उठाया. पुलिस ने शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस के मुताबिक युवक सागर मिश्रा की 27 वर्षीय लिव-इन पार्टनर ने पिछले हफ्ते युवक की शराब की लत से परेशान होकर रिश्ता तोड़ दिया और अपने परिवार के घर लौट गई. शनिवार की सुबह सागर मिश्रा अपनी पार्टनर को मनाने उसके घर पहुंचा, लेकिन उसने वापस आने से इनकार कर दिया.
जब लड़की की मां ने भी विरोध किया, तो सागर ने उस पर हमला कर दिया. इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया. थाने पहुंचने पर सागर मिश्रा अपने साथ जहर की एक बोतल लेकर गया और बाहर हंगामा करने लगा. फिर उसने जहर निगल लिया और उल्टियां करने लगा. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू