कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक में केंद्रीय प्रस्तावों पर अमल करने की कार्य योजना पर मुहर लगी। क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि जरूरत है कि संगठन कम से कम एक करोड़ हितचिंतक तैयार करे और वेद विद्यालयों के जरिए प्राचीन ज्ञान परंपरा का निर्वहन करके उन्हें सनातनी बनाए। गजेंद्र ने कहा कि लिव इन रिलेशन, समलैंगिता पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की जरूरत है। इससे कुटुंब प्रबोधन बिखर रहा है। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांत कार्ययोजना बैठक के समापन दिवस पर 21 जिलों से विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के कार्यकर्ता शामिल हुए।
यहां प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित, मातृशक्ति संयोजिका डॉ. सीमा जादौन मौजूद रहीं। परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रस्ताव बना। संगठन प्रांत के हर क्षेत्र में परिवार प्रबोधन का व्यापक अभियान चलाएगा। स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी की हत्या की जांच आयोग रिपोर्ट पर चिंता जताई गई। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर विशेष वक्तव्य पारित किया गया। गौ-आधारित कृषि, गौ-रक्षा, गौ-संवर्धन और वेद विद्यालयों के जरिए प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना के काम किए जाने पर सहमति बनी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play