लॉन्च से पहले लीक हुई iPhone 18 Pro Max की कीमत, फीचर्स भी आए सामने – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Apple iPhone 18 Pro Max साल 2026 के सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स में से एक बनने वाला है. पिछले कुछ समय में सामने आई लीक और रिपोर्ट्स से इसके डिजाइन, फीचर्स और कीमत को लेकर कई संकेत मिले हैं. यह फोन iPhone 17 Pro Max का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसमें पहले ही बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिला था. हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मशहूर एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने इसकी कीमत को लेकर अहम जानकारी साझा की है.
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple अपनी पुरानी परंपरा को जारी रख सकता है. यानी iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro को सितंबर 2026 के पहले दो हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है.
इस बार Apple अपनी रणनीति बदल सकता है. खबरों की मानें तो कंपनी Pro और नॉन-Pro मॉडल को अलग-अलग समय पर लॉन्च कर सकती है. ऐसे में बेस मॉडल iPhone 18 2026 में लॉन्च न हो, यह भी संभव है.
Ming-Chi Kuo के मुताबिक, Apple 2026 के दूसरे हिस्से में आने वाले iPhones की कीमत को स्थिर रख सकता है. यानी iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,49,900 रुपये ही रह सकती है, जो पिछले मॉडल के बराबर होगी.
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट बरकरार रह सकता है. ब्राइटनेस लगभग 3000 निट्स तक जा सकती है, डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन मटेरियल क्वालिटी और मजबूती बेहतर हो सकती है. (Photo-X)
फोन में Apple का नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है, जो पिछले प्रोसेसर से ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है.
लीक्स के अनुसार, इस फोन में 12GB RAM मिल सकती है. वहीं स्टोरेज के लिए यूजर्स को 1TB तक का ऑप्शन दिया जा सकता है, जो हैवी यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा.
iPhone 18 Pro Max में डिजाइन के बजाय परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और इंटरनल अपग्रेड पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास होगा जो प्रीमियम एक्सपीरियंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं. नोट- ये सारी जानकारी लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है. Apple ने अभी इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News