सिंगर सोना मोहापात्रा का नाम उन हस्तियों में शामिल है जो खुलकर बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को हिदायत दी कि लोकतंत्र को ठीक करने से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गंदगी और नदियों की हालत पर चिंता व्यक्त की।
सोना मोहापात्रा ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए पोस्ट लिखा- प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र ठीक करने से पहले, क्या आप पहले हिमाचल प्रदेश को ठीक करने से शुरुआत कर सकते हैं? मैं 9 साल बाद लौटी और पहाड़ों पर बिखरे कचरे और नदियों को देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस-शासित इस राज्य को गवर्नेंस का मॉडल बनाएं। लोगों का जनादेश हासिल करें, सिर्फ उसकी मांग न करें।सोना मोहापात्रा का ये पोस्ट राहुल गांधी के उस पोस्ट का जवाब था जिसमें उन्होंने लिखा था- ज्ञानेश जाएगा, सरकार जाएगी और फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।
ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी, सोना मोहापात्रा ने Johnny Depp की जीत पर जाहिर की खुशी, कहा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता
सोना मोहापात्रा के इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आई है। एक यूजर ने लिखा- आपने एक चीज छोड़ दी। हिमाचल प्रदेश भी हमारे लोकतांत्रिक भारत देश का हिस्सा है, मरम्मत तो जरूरी है, क्योंकि जो नुकसान बीजेपी ने किया है, उसको बनाते बनाते सभी का सहयोग और श्रम लगेगा । हिमाचल भी निखर जाएगा । क्योंकि यहां देश की बात हो रही है, किसी स्टेट की नहीं ।
ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 12 में रेखा को देख सोना मोहापात्रा को फिर याद आया ‘मी टू’, अन्नु मलिक को कहा- ‘यौन शिकारी’
एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्ञान पवित्र नदी गंगा पर भी दे दीजिए मैडम। करोड़ों लग रहे हैं, और हां कूड़ा ज्यादातर यात्रियों की वजह से फैलता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोना मैं आपकी बात से सहमति रखता हूं कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन आपकी समझ 14 साल से कहां गई थी जब देश का हाल बुरा हो गया। हिम्मत दिखाई और सत्ता के खिलाफ आवाज उठाइए। एक ने कहा- शहर का कूड़ा कचरा फिर साफ हो जाएगा, अभी ज्ञानेश चोर और भाजपा से देश को बचाना है।
ये भी पढ़ें: सोना मोहापात्रा बोलीं- ‘कंगना रनौत से बचाने वाली वैक्सीन सिर्फ कंगना ही बना सकती हैं’
सोना मोहापात्रा की बात करें तो वो एक प्रसिद्ध गीतकार और सिंगर हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2006 में आई फिल्म ‘फैमिली’ के गाने ‘लोरी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अंबरसरिया’ (फुकरे, 2013), ‘बेदर्दी राजा’ (डेली बेली, 2011) और ‘नैना’ (खूबसूरत, 2014) जैसे गानों से बॉलीवुड में बड़ी पहचान बनाई। सोना मोहापात्रा आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में भी अपनी आवाज से एपिसोड्स को सजा चुकी हैं।
हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play