लोगों को AIDS देता घूम रहा था यह व्यक्ति, अब अदालत ने सुना दी उम्रकैद की सजा – Hindustan Hindi News

किसी को एचआईवी एड्स जैसी बीमारी हो जाती है, आम तौर पर इंसान इसे किसी दूसरे व्यक्ति तक न पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन ब्रिटेन में इसका उल्टा हुआ है। एक 43 वर्षीय व्यक्ति को 7 लोगों को जानबूझकर एड्स की बीमारी देने के आरोप में दोषी करार दिया गया है।
ब्रिटेन की न्यू कॉस्टल क्राउन कोर्ट की अदालत ने आरोपी एडम हिल को 2016 से लेकर 2023 के बीच में 7 लोगों को बीमारी देने का दोषी पाया। इनमें से चार के साथ उसने बलात्कार किया था। अदालत की कार्यवाही के दौरान जज को बताया गया कि एडम जानबूझकर अपनी दवाइयों को नहीं खाता था। इसकी वजह से दूसरे लोगों को एड्स होने का खतरा बढ़ जाता था।
अभियोजकों के मुताबिक, एडम ने कमजोर युवा पुरुषों को अपना निशाना बनाया। इसमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे। उसने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसकी वजह से उन्हें भी यह बीमारी लग गई। एडम को अच्छी तरह से इस बात का पता था कि अगर वह ऐसा करता है, तो इन लोगों की जिंदगी पर भी खतरा होगा, लेकिन इसके बाद भी उसने ऐसा किया। अदालत को यह भी बताया गया कि हॉल को 2010 में HIV का पता चला था और डॉक्टरों ने उसे इलाज और जानकारी साझा करने के महत्व के बारे में कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद उसने दवाइयाँ नहीं लीं और अपने साथियों से झूठ बोला कि वह अपनी स्थिति को नियंत्रित कर रहा है।
इसके अलावा अदालत में गवाह के तौर पर आए पीड़ितों ने अपने साथ हुई क्रूरता का भी जिक्र किया। एक पीड़ित ने कहा कि वह “सबसे भयानक और अमानवीय तरीके से अपमानित” महसूस करता है और रोज इस आघात से जूझता है। दूसरे ने कहा कि उसका भविष्य “हमेशा के लिए बदल गया। तीसरे ने कहा कि उसे “बहुत ही दुर्भावनापूर्ण तरीके से नुकसान पहुंचाया गया।”
इन दलीलों को सुनने के बाद जज एडवर्ड बिंडलोस ने एडम को एक खतरनाक अपराधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें “स्थायी और अपरिवर्तनीय” बीमारी दी, जिससे उनका भविष्य छिन गया। हॉल सजा सुनाए जाने की सुनवाई में शामिल नहीं हुआ और जेल की कोठरी में ही रहा। न्यायाधीश ने कहा कि यह उसके दूसरों के दर्द के प्रति “उदासीन रवैये” को दर्शाता है। इसके बाद कोर्ट ने उसे कम से कम 23 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई। इसके अलावा एडम के ऊपर ड्रग्स की सप्लाई का भी आरोप था। इस मामले में भी उसे सजा सुनाई गई।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News