Top 5 News Today: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से नया चैलेंज मिला है। टीएमसी की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री वंदे मातरम् के केवल चार अंतरे ही गाकर सुना दें। दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच भारत को एलपीजी गैस के लिए नया सप्लायर मिला है। पिछले कुछ समय में ही अल्जीरिया भारत का तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी निर्यातक देश बन गया है। इस लिस्ट में अमेरिका नंबर एक पर है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दो चुनौती दी गई हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि है कि शुभेंदु अधिकारी को अकेले केवल चार अंतरों वाला वंदे मातरम् गाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भवानीपुर मतगणना केंद्र की सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने रखना चाहिए और इस सीट पर दोबारा मतदान करवाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत ने अपने ऊर्जा आयात के केंद्रों में बड़ा बदलाव किया है। एक समय पर होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर भारत ने अब इस रास्ते से अपनी निर्भरता को काफी हद तक कम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त के महीने में अल्जीरिया ने भारत को करीब 1,10,711 टन एलपीजी सप्लाई की है। यह भारत की कुल आयात का 10 फीसदी है। इस आंकड़े से अल्जीरिया भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी निर्यातक देश बनकर उभरा है। पढ़ें पूरी खबर
नेपाल की बाढ़ को लेकर संवेदना प्रकट करने के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ड्रामा शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। अब केरल से आने वाले सांसद ने इस पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस संदर्भ में ड्रामा शब्द का प्रयोग किया था वह नाटक या थिएटर नहीं था। बल्कि इसका मतलब ‘एक ऐसी परिस्थिति या घटनाक्रम से थ, जिसमें जबरदस्त टकराव वाली ताकतें शामिल होती हैं।’ पढ़ें पूरी खबर…
सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पेंगुइन इंडिया ने इसके प्रकाशन से हाथ खींच लिए हैं। दावा किया जा रहा है कि पेंगुइन इंडिया ने किताब के कुछ हिस्सों को लेकर आपत्ति जताई थी। इशके बाद किताब का प्रकाशन भारत में टाल दिया गया है। जिन हिस्सों को लेकर आपत्ति जताई गई है। उनमें पीएम मोदी, संघ और भाजपा से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया गया है। पढे़ं पूरी खबर…
पटना के खान सर ने रक्षा बंधन के मौके पर अनाथ आश्रम खोलने का ऐलान किया है। इससे पहले वह गरीबों के लिए कैंसर हॉस्पिटल खोल चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीच में कुछ रुकावट की वजह से इसका काम अटक गया था। लेकिन अब यह बनकर तैयार है। रक्षा बंधन क दिन खान सर ने कहा कि वह बच्चों के लिए पूरा इकोसिस्टम बनाने की तैयारी में हैं। पढ़ें पूरी खबर…
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play