मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण केंद्र पलामू यूनिट के मेदिनीनगर महानगर समिति सत्र 2026-29 का पुर्नगठन किया गया। शहर के बैंक कोलनी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा व संचालन विभाग संगठन मंत्री राजेश्वर उरांव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत के सह संगठन मंत्री कामेश्वर साहु और क्षेत्रीय नगरीय प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई महानगर समिति में मदन मोहन पांडेय को अध्यक्ष व प्रमोद केशरी को सचिव का दायित्व दिया गया। वहीं श्याम किशोर, रामेशचंद्र द्विवेदी को संरक्षक, विवेकानंद पांडेय, महेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार दास को सह सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रिंस कुमार को चिकित्सा प्रमुख, ओम प्रकाश प्रजापति को मीडिया प्रभारी और सदस्य के रूप में सुमन कुमार, शशि आलोक सिन्हा और दीपक वर्मा शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय नगरीय प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा ने कहा कि वनयोगी बाला साहब देश पांडेय ने 1952 में संगठन की स्थापना की और यह संगठन आज पूरे देश में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वनवासी और शहरवासी सभी भारतवासी हैं। संगठन सुदूरवर्ती इलाकों में वनवासी समाज के बीच कई आयामो के माध्यम से अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए विकास करने की दिशा में सार्थक पहल कर रही हैं। वनवासी समाज का विश्वास संगठन पर काफी बढ़ा हैं। इसी का परिणाम है कि आदिवासी समाज के लोग संगठन से जुड़कर स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा ने नई महानगर समिति को शुभकामनाएं देते हुए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play