Feedback
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ड्यूटी पर तैनात एक PRD जवान का सड़क पर लेटकर हंगामा करने का वीडियो सोशल वायरल हो रहा है. जवान वर्दी में सड़क के बीचों-बीच लेटा दिखाई दे रहा है और उसके आसपास से वाहन गुजर रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और साथी जवान मौके पर पहुंचे और उसे सड़क से हटाने की कोशिश की. इस दौरान जवान की अपने साथियों से धक्का-मुक्की भी हुई.
मामला कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग जीटी रोड का है. जवान की पहचान करीब 50 वर्षीय राम सिंह यादव के रूप में हुई है, जो खालेपुरवा गांव का रहने वाला है. राम सिंह की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी. पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को राम सिंह की ड्यूटी सरायमीरा बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था में लगी थी.
यहां देखें Video
इसी दौरान उसके तिर्वा क्रॉसिंग पर सड़क पर लेटकर हंगामा करने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान वर्दी में सड़क पर लेटा हुआ मिला. राहगीरों और मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह भी पढ़ें: बिहार में स्कूल से शराब पीकर आया चौथी का छात्र, बाथरूम में छुपा कर रखी गई थी विदेश वाइन की 200 बोतलें
पुलिस की ओर से जारी नोट के मुताबिक, मौके पर राम सिंह नशे की हालत में पाया गया. यातायात पुलिसकर्मी ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें एल्कोहॉल की मात्रा 565 mg/100 ml पाई गई. इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया और ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है.
वायरल वीडियो में राम सिंह सड़क पर लेटा दिख रहा है. साथी जवान उन्हें वहां से हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दौरान वह उनके साथ बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहा है.
इस मामले में पुलिस ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर लापरवाही और अनुशासनहीनता किए जाने को गंभीरता से लिया है. जिला युवा कल्याण अधिकारी कन्नौज को कार्रवाई के लिए लेटर भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पीआरडी जवान राम सिंह यादव ने आरोपों से किया खारिज
हालांकि, राम सिंह यादव ने इन आरोपों को खारिज किया है. राम सिंह ने बातचीत में कहा कि मुझ पर शराब पीने का आरोप गलत है. सावन के दौरान वह शराब का सेवन नहीं करता. राम सिंह ने अधिकारियों पर ड्यूटी को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया. राम सिंह का कहना है कि इसी परेशानी के चलते वह सड़क पर जाकर लेट गए थे.
फिलहाल मामले में दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब की पुष्टि हुई है और मेडिकल जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजा गया है, जबकि राम सिंह शराब पीने से इनकार कर रहे हैं. अब मेडिकल रिपोर्ट और विभागीय जांच से स्थिति और स्पष्ट होगी. फिलहाल ड्यूटी के दौरान वर्दी में सड़क पर हंगामा करने का वीडियो चर्चा में है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू