मोतिहारी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे 12 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित सीओ व बीडीओ से विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। ये सभी गांव भारत-नेपाल सीमा से सटे हैं और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन व चयनित रणनीतिक गांवों के समग्र विकास की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वीवीपी टू में सीमा क्षेत्र के यह 12 गांव शामिल
डीएम ने वीवीपी टू के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के छह सीमावर्ती प्रखंडों के कुल 12 गांवों का चयन किया गया है। इनमें आदापुर प्रखंड के चन्द्रमन, बनकटवा प्रखंड के बिजबनी, छौड़ादानो प्रखंड के धर्मनगर, महुआवा व परसा, घोड़ासहन प्रखंड के बरवा खुर्द, जमुनिया कवैया, झरोखर व समनपुर, ढाका प्रखंड के परसा तथा रक्सौल प्रखंड के भरतमही व पनटोका गांव शामिल हैं।
वाइबरेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 का लक्ष्य सीमावर्ती गांवों को विकसित करना है। योजना के तहत सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंटरनेट व आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कृषि, डेयरी, होम-स्टे और सीमापार व्यापार को बढ़ावा देकर लोगों के लिए रोजगार सृजित किए जाएंगे। इससे पलायन पर भी रोक लगने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय संस्कृति का संरक्षण भी हो सकेगा।
डीएम ने विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विस्तृत कार्य योजना एवं अनुमानित लागत सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव में सड़क कनेक्टिविटी, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी, खेल मैदान, सोलर लाइट और पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं को शामिल करने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद उसे राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जाएगा। फंड स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्राथमिकता उन कार्यों को दी जाएगी जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिले।
बैठक में सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा,समादेष्टा, एसएसबी 71 वीं बटालियन मोतिहारी, समादेष्टा, एसएसबी 47वीं बटालियन रक्सौल, समादेष्टा, एसएसबी 20वीं बटालियन सीतामढ़ी, जिला योजना पदाधिकारी राहुल रंजन, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित हुए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play