वाराणसी के आदमपुर इलाके में गरजा नगर निगम का बुलडोजर: गोलगड्डा से थाने तक नाले से हटाया गया अतिक्रमण, वसूला… – Dainik Bhaskar

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर शहर के सभी इलाकों में बारिश के पहले नालों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में आदमपुर जोन में गोलगड्डा से आदमपुर थाने तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र मौजूद रहे और उन
गरजा बुलडोजर, मची रही अफरा-तफरी वाराणसी के आदमपुर जोन में लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां सड़क के दोनों तरफ नालों पर अतिक्रमण किए लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। स्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ा गया। सभी को हिदायत दी गई। स्थायी अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कई रेहड़ियां जब्त भी की।
बारिश के पहले साफ होने है सारे नाले जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र ने बताया – नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के नालों पर किए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। बारिश में कहीं भी वाटर लॉगिंग न हो इसके लिए नालों की सफाई की जानी है। ऐसे में उनपर स्थायी और आस्थयी अतिक्रमण हटाए गए हैं। आज का अभियान आदमपुर जोन में गोलगड्डा चौराहे से आदमपुर थाने तक चला है। इस दौरान 5 हजार रुपए भी जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।
नगर आयुक्त ने समय सीमा की है तय नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने अतिक्रमण हटाने की समय सारिणी जारी की है। जिसके अनुसार 02 जून को भेलूपुर जोन में, 04 जून को दशाश्वमेध जोन व रामनगर जोन में, 05 जून को ऋषि माण्डवी जोन और वरूणापार जोन में, 06 जून को भेलूपुर जोन व नगवॉ सबजोन में, 09 जून को सारनाथ जोन व वरूणापार जोन में, 10 जून को आदमपुर जोन में, 11 जून को दशाश्वमेध जोन व ऋषि माण्डवी जोन में, 12 जून को रामनगर जोन में तथा 13 जून को भेलूपुर जोन में चिह्नित स्थानों पर वृहद अभियान चलाया जायेगा, जिसमें नालों पर किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ कर हटाया जायेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News