महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी में 13 जून को उन्नत भारत अभियान और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति तथा फिट एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देना और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देना था।
इस ड्राइव के अंतर्गत, स्वयंसेवकों, स्वयंसेविकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में भाग लिया। उन्होंने नियमित व्यायाम, साइक्लिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण जागरूकता, नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को भी रेखांकित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, योग एवं साइक्लिंग जैसी गतिविधियों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया।
उन्नत भारत अभियान के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार कश्यप ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य चेतना का विकास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा नियमित साइक्लिंग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वयं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. कृष्णपाल, डॉ. अखिलानंद सिंह, श्री शिवशंकर सरोज, डॉ. अंजना, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.