उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश और प्रदेश को एक नया इंटरनेशनल स्टेडियम मिलने वाला है। भागवान शिव की थीम पर बने वाराणसी के नए नवेले स्टेडियम में वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के मैच हो सकते हैं और उन मैचों के आधार पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैचों का रास्ता भी खुल सकता है। डब्ल्यूपीएल के मैच अगले साल जनवरी और फरवरी में आयोजित होंगे, जबकि आईपीएल का आयोजन मार्च से मई तक होता है।
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में मुंबई और वडोदरा के साथ वाराणसी को भी वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों के लिए चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसे अंतिम रूम दिया जा रहा है। इस नए नवेले स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआत रणजी ट्रॉफी के मैचों से होने की संभावना है। इसके बाद डब्ल्यूपीएल और फिर आईपीएल को वाराणसी ले जाने की कोशिश भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की है।
अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो वाराणसी में बनकर तैयार हो चुके इस स्टेडियम में अगले साल जनवरी से मार्च के बीच आयोजित होने वाले डब्ल्यूपीएल के मुकाबले खेले जा सकते हैं। बुधवार को डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक है, जिसमें अगले सत्र के लिए वाराणसी के अलावा मुंबई के सीसीआइ और वडोदरा को आयोजन स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है। हालांकि, उन दोनों स्टेडियमों में आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में शायद वाराणसी को डब्ल्यूपीएल के ज्यादा मैचों की मेजबानी मिलने के आसार हैं।
इतना ही नहीं, स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर में वहां रणजी ट्रॉफी का मुकाबला आयोजित कराया जा सकता है। इससे पता चल जाएगा कि नई पिच और मैदान की तैयारियां कैसी हैं। इससे मैदान और पिच की क्वालिटी की भी पता चल जाएगा। रणजी ट्रॉफी के मैच का सफल आयोजन हुआ तो फिर डब्ल्यूपीएल के मैचों की मेजबानी वाराणसी के स्टेडियम को मिल जाएगी। रणजी ट्रॉफी से ज्यादा अहमियत डब्ल्यूपीएल की इसलिए है, क्योंकि विदेशी स्टार क्रिकेटर भी इस लीग में खेलने के लिए आती हैं। डब्ल्यूपीएल के मैचों को देखने के बाद आईपीएल के मैच भी वहां आयोजित किए जा सकते हैं।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play