वाराणसी में रोपवे का गंडोला गिरने की झूठी खबर फैलाने पर बड़ा ऐक्शन, दो के खिलाफ मुकदमा – Hindustan

यूपी के वाराणसी में रोपवे का गंडोला गिरने की झूठी सूचना इंटरनेट मीडिया के जरिए दो लोगों ने फैलाई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ हैंडल पर किसी अन्य स्थान पर रोप-वे का गंडोला गिरने का वीडियो पोस्ट करके उसे वाराणसी का बताने और राजनीतिक बयानबाजी करने पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के आदेश और रोडवेज चौकी प्रभारी पुष्कर दुबे की तहरीर पर सिगरा थाने में केस दर्ज हुआ।

एक यूजर डॉ. शीतल यादव ने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। लिखा था, ‘बनारस में मोदी जी का चार किमी का रोपवे 800 करोड़ की लागत से बना उद्घाटन होते डिब्बा टूटकर नीचे गिरा और मजे की बात है कि इसमें भाजपा का नेता भी साथ में गिर पड़ा इतनी लागत और नतीजा धड़ाम’। एक अन्य यूजर अशोक दानोदा ने भी अपने एक्स हैंडल से यही वीडियो और संदेश पोस्ट किया है। पुलिस ने भारत सरकार के रोप-वे ड्रीम प्रोजेक्ट के छवि को बदनाम करने के आरोप यह कार्रवाई की है।

वहीं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और एनएचएनएमएल की प्रोजेक्ट निदेशक पूजा मिश्रा ने संयुक्त रूप ने बताया कि अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए वाराणसी में चलने में वाला देश का पहला रोप-वे दैवीय आपदा से सुरक्षित है। तेज हवा, आकाशीय बिजली कड़कने पर गंडोला स्वयं धीमे हो जाएगा। बिजली आपूर्ति बंद होने पर यह खुद नजदीकी स्टेशन पर पहुंच जाएगा। कंट्रोल रूम से एक बार गंडोला बंद होने के बाद अंदर से नहीं खुलेगा।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लोकार्पण वर्ष के अंत में संभावित है। रोपवे का किराया कम होगा। इसके लिए चारों स्टेशनों पर कॉमर्शियल गतिविधियां शुरू की जाएंगी। दुकानों और होटलों के लिए अभी से डिमांड आ रही है। इनका आवंटन नीलामी प्रक्रिया से होगा। प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूरोपियन स्टैंडर्ड के सेफ्टी उपकरण लगाये जा रहे हैं। बिजली जाने की स्थिति में जनरेटर चलाए जाएंगे। इसके बावजूद भी कोई दिक्कत आती है तो गंडोला ऊपर से खोला जा सकता है। इसके लिए एक बड़ी क्रेन की मदद ली जाएगी, जो सभी स्टेशन पर मौजूद रहेगी। रोपवे की सुरक्षा के लिहाज से एक कंसल्टेंट इंजीनियर, रोपवे इंस्पेक्टर रखे जाएंगे। प्रोजेक्ट के अंतर्गत सबसे बड़ा टावर 160 फीट का बनाया गया है, जो सिगरा के पास स्थित है। कार्यदायी एजेंसी को 15 वर्ष तक इसका संचालन करेगी। रोपवे कॉरिडोर 16 मीटर का होगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News