विकसित भारत क्विज में भाग लेने के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करें – Hindustan

पीलीभीत। विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) के तहत युवाओं में ज्ञान, जागरुकता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित भारत क्विज आयोजित की जा रही है, जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। विकसित भारत क्विज का शुभारंभ हो चुका है। प्रतिभागियों की आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। क्षेत्रीय युवा युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे माय भारत (माय भारत) पोर्टल पर जाकर विकसित भारत क्विज में अपना पंजीकरण कर प्रतियोगिता में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
क्विज में प्रतिभाग करने से पूर्व सभी प्रतिभागी प्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए विशेष संदेश-युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। ज्ञान से बनेगा विकसित भारत की भावना के साथ प्रत्येक युवा इस अभियान से जुड़कर अपने ज्ञान एवं विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के पात्र युवाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा संगठनों एवं युवा मंडलों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिकाधिक युवाओं को विकसित भारत क्विज से जोड़ें। इसमें पंजीकरण के लिए माय भारत डॉट जीओवी डॉट इन को उपयोग कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News