नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के गोधना गांव से नेशनल हाइवे को जोड़ने वाला झक्का की मड़ई संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव ने ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया था। पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर चलना राहगीरों, छात्रों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। इस समस्या को आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ ने बीते 3 दिसंबर के अंक में ‘गोधना से झक्का की मड़ई पर जाने वाला मार्ग जलमग्न’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव रिंकू की पहल पर ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड ने ग्राम पंचायत निधि से कार्य शुरू करा दिया है।
इससे लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण काफी समय पहले किया गया था, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी-सी बारिश में भी मार्ग पर कीचड़ और पानी इकट्ठा हो जाता था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि आसपास के घरों का पानी भी सड़क पर बहने लगा था। जिससे जलजमाव और अधिक बढ़ गया था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण कई बार वाहन फिसलकर गिर चुके थे, वहीं पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। रोजाना खेती-किसानी के काम से आने-जाने वाले किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय जलभराव में गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती थी। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके थे। ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत, नाली निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की थी। ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र में खबर छपने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्रामीणों ने इसपर खुशी जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play