विजय का मुश्किलों से नहीं छूट रहा पीछा, अब पुलिस ने एक और केस दर्ज किया; 5000 कार्यकर्ता भी आरोपी – Times Now Navbharat

टीवेके प्रमुख विजय के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज (फोटो- tnvfc)
तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह केस पेरावलूर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें पांच अलग-अलग धाराएं शामिल की गई हैं।
ये भी पढ़ें जब ड्राइवर के बेटे को थलापति विजय ने दिया MLA का टिकट, पिता के सामने ही मंच पर रो पड़ा शख्स
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारी कुमार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विजय ने चुनावी नियमों का उल्लंघन करते हुए एक कार्यक्रम के दौरान 30 लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया, एंबुलेंस का रास्ता बाधित किया और 5,000 से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा की, जिससे आम जनता को असुविधा हुई। निगरानी अधिकारी कुमार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न हुई और बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा किया गया, जो चुनाव आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सार्वजनिक उपद्रव फैलाने, सार्वजनिक रास्ते को बाधित करने और अवैध रूप से भीड़ में शामिल होने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस में विजय के साथ-साथ उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam के करीब 5,000 कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है।
इस मामले पर पार्टी नेता आधव अर्जुन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस विभाग अब भी पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नियंत्रण में है। कल कोलाथुर में क्या हुआ? क्योंकि श्री एम. के. स्टालिन अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में किसी को प्रचार करने की अनुमति नहीं देना चाहते, इसलिए आज एफआईआर दर्ज कर दी गई। यह एक तरह की धमकी है। हम इसका कानूनी तरीके से सामना करेंगे। उन्होंने 5,000 लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। हमारी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। लेकिन हमारे नेता का चुनाव प्रचार तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा। जनता अपना फैसला देगी। लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News