विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी, हेड ग्रंथी ने फेसबुक लाइव होकर पीया जहर – Dainik Bhaskar

लुधियाना| थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए गुरुद्वारा साहिब के एक 30 वर्षीय हेड ग्रंथी ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी आपबीती सुनाई और कैमरे के सामने ही ज
पीड़ित रविंदर ने कोई जहरीली वस्तु निगली है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। होश में आने के बाद अधिकारिक बयान दर्ज करेंगे। जहर निगलने से ठीक पहले फेसबुक लाइव वीडियो में भाई रविंदर सिंह ने हाथ जोड़कर संगत को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह कहकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने गांव के ही तीन रसूखदार लोगों पर जिंदगी बर्बाद करने के सीधे आरोप लगाए पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। रविंदर सिंह ने वीडियो के अंत में जत्थेबंदियों और प्रशासन से भावुक अपील की कि उनके जीते-जी तो उन्हें इंसाफ नहीं मिला, लेकिन उनके मरने के बाद उनके मासूम बच्चों को इंसाफ जरूर दिलाया जाए। वीडियो में बताया कि आरोपियों ने सिक्योरिटी के तौर पर उसके कुछ खाली चेक अपने पास रख लिए थे।
जब रविंदर विदेश से वापस लौटा और अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने उन्हीं खाली चेकों का दुरुपयोग कर पीड़ित पर ही 10-10 लाख रुपए का झूठा चेक बाउंस का केस ठोक दिया और कोर्ट से समन भिजवा दिए। पीड़ित रविंदर सिंह ने पुलिस और स्थानीय पंचायत की ढीली कार्रवाई पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा मैं इंसाफ के लिए सरपंच और नंबरदार के पास गया। पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन आरोपियों ने पंचायत की एक नहीं सुनी। अब आरोपी मुझे और मेरी बुजुर्ग दादी को सरेआम रिवॉल्वर दिखा-दिखाकर जान से मारने की धमकियां देते हैं। ढाई महीने से धक्के खा रहा हूं, बच्चों की पढ़ाई छूट गई। क्राइम ब्रांच से लेकर थाना मेहरबान तक गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मेरा हाथ नहीं पकड़ा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News