भास्कर संवाददाता| सुसनेर
जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों की भाषा एवं सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सुलेख, श्रुतिलेख, चित्र निर्माण, वर्ग पहेली, पोस्टर निर्माण, बधाई संदेश कार्ड तथा हस्तलिखित समाचार पत्र निर्माण जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी लगन एवं सम्मान को व्यक्त किया। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक, डॉ. अंजना दुबे एवं ज्योति सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मातृभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। हिंदी पखवाड़ा विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी और यादगार आयोजन सिद्ध हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.