विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी – AajTak

Feedback
बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही चुनावी राज्यों में नई नियुक्तियां कर दी हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, वहीं चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है.
पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, ऐसे में संगठन की कमान तावड़े को सौंपना अहम माना जा रहा है.
वहीं सतीश पुनिया को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. पंजाब में पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने की चुनौती है.
तरुण चुग को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है. चुग राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में पहले भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है, ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों में देना महत्वपूर्ण है.
नितिन नवीन ने बनाई बीजेपी की नई टीम
यह फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम की कवायद मानी जा रही है. पार्टी ने नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने का दावा किया है.
नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पार्टी ने संगठन महामंत्री बीएल संतोष को बरकरार रखा है. मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी, जबकि सोशल मीडिया की कमान अब छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News