विराट के ब्रांड के जूतों का क्रेज, 24 घंटे में बिके डेढ़ लाख, लोग बोले- कोई गिफ्ट ही कर दो! – aajtak.in

Feedback
विराट कोहली के One8 ब्रांड के जूतों ने धूम मचा रखा है. लॉन्च होने के कुछ ही समय के बाद  रिकॉर्ड बिक्री हुई है. खबरों के मुताबिक, 24 घंटे में इस ब्रांट के करीबन डेढ़ लाख जूते बिके. इस जूते को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज है कि दिल्ली और बड़े शहरों के शोरूम में भीड़ कम ही नहीं हो रही. 
सोशल मीडिया पर विराट के ब्रांड के जूतों ने धूम मचा रखी है. हर जगह लोगों के जूते खरीदते तस्वीरें और वीडियो वायरल है. लोग जूता खरीदने के बाद इसकी तस्वीर शेयर कर बता रहा हैं कि उनके पास भी वन8 ब्रांड का जूता आ गया है. सोशल मीडिया पर इस जूते की लोग काफी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. यहां तक की शोरूम में जूते खरीदने को लेकर उमड़ी भीड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है.   
 
 विराट कोहली के ब्रांड की एक जोड़ी जूते की कीमत 9230 रुपये है. विराट ने अपने टेस्ट क्रिकेट के रन जितने आंकड़ों पर जूतों की कीमत तय की है. सबसे पहले विराट कोहली ने पूमा का चेहरा बने थे और एथलीट के लिए पूरी रेंज लॉन्च की गई थी. इसमें शू से लेकर कपड़े तक हर कुछ शामिल था. इसके बाद विराट ने अपने ब्रांड नेम के तहत प्रोडक्ट लॉन्च करने का फैसला लिया. हालांकि, विराट के ब्रांड को लॉन्च करने के लिए पूमा ने भी 300 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन विराट ने किसी और का साथ चुना.
A lap around one8 World!

Plenty of curious looks. Plenty of first reactions. And a pair of shoes that had everyone stopping by. pic.twitter.com/ubfAS2DhlT
खबरों के मुताबिक, पूमा इंडिया के पूर्व एमडी की अकंपनी के साथ मिलकर विराट ने अपने ब्रांड नेम वन8 के प्रोडक्ट को लॉन्च किया. विराट का ब्रांड और प्रोडक्ट इसी कंपनी का चेहरा है. सिर्फ 24 घंटे में  विराट के प्रोडक्ट ने 140 करोड़ की कमाई की. क्योंकि, 9 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से डेढ़ लाख जोड़े जूते की कीमत 140 करोड़ रुपये होती है. 
Virat kohli के ब्रांड One8 जूता का क्रेज देखिए एक दिन नहीं हुवे अभी और ये हाल है.

दिल्ली में शोरूम का ये हाल है कि लोगों की कतार लगी है लम्बी।

माना पड़ेगा नाम में दम है बंदे के ऐसा क्रेज नहीं देखा हमने कभी।

क्या बोलते हो आप लोग king kohli का Craze है ना। pic.twitter.com/sNi7gau6Qz
सोशल मीडिया पर लोग विराट कोहली के वन8 ब्रांड के जूतों की तस्वीर शेयर करते हुए मजे भी ले रहा है. कुछ यूजर ने लिखा है – जब इतना ज्यादा सेल हो रहा है तो कोई हमें भी गिफ्ट कर दो. कई लोगों ने ऐसे वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोग प्रोडक्ट के ग्लोबल प्रीमियर में जाने के लिए लंबी- लंबी लाइन में लगे हैं और जूते खरीदकर ले जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News