विवादों से दूर रहना चाहते हैं अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल को देते हैं ये सलाह – AajTak

Feedback
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अगर फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी हैं तो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना राइटिंग की दुनिया की धुरंधर हैं. लेकिन कभी-कभी अक्षय ट्विंकल को इस मामले में सलाह दे दिया करते हैं. इसका खुलासा एक्ट्रेस रह चुकीं ऑथर ने हाल ही में किया. ट्विंकल ने बताया कि कई बार अक्षय को उनके आइडियाज विवादित लगते हैं. जब ट्विंकल लिखने बैठती हैं तो वो तुरंत मना कर देते हैं. 
अक्षय कुमार का ट्विंकल की राइटिंग में रोल
ट्विंकल ने कहा कि- आज सुबह मैं अपने अगले कॉलम के टॉपिक्स के बारे में बात कर रही थी, तो उन्होंने कहा-‘मत करना… उस मुद्दे में मत पड़ना.’ ‘मत कर’ ही उनकी मेरी राइटिंग करियर में सबसे बड़ी सलाह है.
ट्विंकल ने साफ किया कि उनका लिखना लोगों को उकसाने के लिए नहीं है. उनका मकसद है लोगों को उन चीजों पर सोचने के लिए प्रेरित करना, जो सामने होते हुए भी हम नजरअंदाज कर देते हैं.
ट्विंकल ने आगे शेयर किया कि- मेरा काम है लोगों को उन चीजों पर सोचने के लिए मजबूर करना जो दिखाई देती हैं, लेकिन हमारी सोच हमें उन्हें समझने से रोक देती है. इससे लोग असहज हो सकते हैं या इसे गलत भी समझ सकते हैं. लेकिन मैं कोशिश करती हूं कि उन परतों को खोलूं- दूसरों की भी और अपनी भी.
एक्टिंग से राइटिंग तक का सफर
ट्विंकल ने अपने एक्टिंग से लिखने की ओर बदलाव पर भी बात की. उन्होंने कहा- मैंने उस माध्यम को जितना दे सकती थी, उतना दिया. किताबें हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं, और सिनेमा भी.
भाषा के लिए उनका प्यार बचपन से ही है, खासकर अपने पिता राजेश खन्ना की एक याद से.
उन्होंने बताया- जब मैं छोटी थी, मैंने पापा से कहा- क्या आप मुझे स्कूल से लेने आएंगे? उन्होंने कहा- क्या तुम कोई पिकअप हो? मैं तुम्हें लेने आऊंगा. इससे मुझे समझ आया कि भाषा कितनी खास हो सकती है.
उन्होंने ये भी बताया कि वो एक पढ़ने वाले परिवार में बड़ी हुई हैं, और उनकी बहन रिंकल खन्ना उनसे भी ज्यादा पढ़ती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News