सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कुलपति सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुनुल कंदीर करेंगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर समिति के सभी सदस्यों को नोटिस भेज दिया गया है। बैठक में यूजी सत्र 2026-30 की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। हाल ही में झारखंड सरकार ने विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों में विषयों का पुनर्गठन और विषयवार प्रवेश क्षमता निर्धारित की है। वर्तमान में इस व्यवस्था की समीक्षा सरकार स्तर पर चल रही है और विश्वविद्यालय अंतिम अनुमोदन का इंतजार कर रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य सरकार को इस संबंध में लगातार पत्राचार किया है, लेकिन अब तक अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है।इसलिए बैठक में विषय पुनर्गठन, प्रवेश क्षमता निर्धारण, सरकार से मिलने वाले अनुमोदन और नामांकन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। लिए गए निर्णयों के आधार पर ही नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की दिशा तय होगी।छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेंद्र यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के निर्णय के बाद यूजी नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश मिल सके।यूजी नामांकन समिति के अध्यक्ष कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर हैं। समिति में तीनों संकायों के डीन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, देवघर कॉलेज, एस.पी. कॉलेज, ए.एन. कॉलेज, महिला कॉलेज मधुपुर, मॉडल कॉलेज दुमका व डिग्री कॉलेज नाला के प्रभारी प्राचार्य सदस्य हैं। एडीएसडब्ल्यू डॉ. पुनम हेम्ब्रम सदस्य और डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेंद्र यादव सदस्य सचिव हैं। उम्मीद है कि बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद यूजी सत्र 2026-30 के नामांकन कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play