विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम चौकी का बास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में रैली निकाली गई और घर-घर जाकर लोगों को तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। बाल एवं युवा समूह के सदस्यों ने तम्बाकू मु
रक्षण परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश सैनी और ट्यूशन टीचर मोहित राज के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों और युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया। रैली के दौरान “तम्बाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा मुक्त गांव, स्वस्थ समाज” जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। युवाओं ने गांव की दीवारों पर नारा लेखन कर जनचेतना फैलाने का भी प्रयास किया।
तम्बाकू धीमा जहर- कार्यक्रम अधिकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश सैनी ने बताया- तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियां सहित कई जानलेवा रोग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तम्बाकू की लत केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती है।
ट्यूशन टीचर मोहित राज ने बच्चों और युवाओं की भागीदारी से चलाए जा रहे ऐसे अभियानों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और जिम्मेदार बनाना भी है।
कार्यक्रम के दौरान बाल एवं युवा समूह के सदस्यों ने गांव के प्रत्येक घर का दौरा कर ग्रामीणों को तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और इससे दूर रहने की अपील की। ग्रामीणों ने भी तम्बाकू मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.