वीआईपी सुरक्षा परखी, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक मॉकड्रिल – Hindustan

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वीआईपी मूवमेंट के दौरान हमले अथवा किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक मॉकड्रिल की गई। इस दौरान निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया और सड़क को जीरो कर वीआईपी काफिले के सुरक्षित आवागमन का अभ्यास किया गया।मॉकड्रिल में एनएसजी, एटीएस, पुलिस, खुफिया विभाग समेत सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों की टीमें शामिल हुईं। अभ्यास के दौरान वीआईपी काफिले की आवाजाही के बीच संभावित हमले की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रिया को परखा गया।

संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्रवाई करते नजर आए। अभ्यास के दौरान यह भी जांचा गया कि किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालती हैं। इसके साथ ही वीआईपी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, मार्ग को सुरक्षित करने और आपात स्थिति में सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल तथा त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखना रहा। अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि वास्तविक आपात स्थिति में सभी एजेंसियां बिना देरी के आपसी समन्वय से कार्रवाई कर सकें।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News