वीर तेजाजी महाराज की गाथाओं का सजीव मंचन देखने को उमड़े ग्रामीण – Dainik Bhaskar

पनवाड़| क्षेत्र के उम्मेदपुरा गांव में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के पांच दिवसीय संगीतमय एवं सचित्र खेल के चौथे दिन रविवार रात कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माताजी चौक में अकलेरा के प्रसिद्ध हाड़ौती वीर तेजाजी मंडल के कल
वीर तेजाजी नवयुवक मंडल समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन रात 8 से 12 बजे तक तेजाजी की गौरवगाथा का मंचन किया जा रहा है। चौथे दिन माली की बगीची में विश्राम, बगीची से वार्तालाप, लीलण घोड़ी को नुकसान पहुंचाने की सूचना राजा रायचंद तक पहुंचाने और मालन के माध्यम से संदेश भेजने के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने तेजाजी के पेमल गोरी के गढ़ पहुंचने, सास के कड़वे वचन सुनने और भोजन की थाली ठुकराकर नाराज लौटने का प्रभावशाली मंचन किया। इसके बाद पेमल को बुलाने, हीरा गुजरी को मनाने और तेजाजी-पेमल के मिलन के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। खेल में दिनेश राव ने वीर तेजाजी, दानमल ने साथी, बसंतीलाल ने धारासिंह और सोनू बाघेर ने डाकू का किरदार निभाया। सत्यनारायण असनावर और रमेश राजपुरा ने नृत्य प्रस्तुत किया। बलवंत ने ऑर्गन और गोलू ने ढोलक पर संगत की। कलाकारों के अभिनय और संगीत ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर तेजाजी की गौरवगाथा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News