रामगढ़ पंचायत समिति में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को सुना और उनके तुरंत निस्तारण का प्रयास किया। यह जनसुनवाई जिला स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से स
जनसुनवाई के दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत परिवादों पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया।
तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया- जिला स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े और प्राप्त परिवादों का तत्काल निस्तारण किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मामला गंभीर या जांच योग्य होता है, तो उसकी जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनका त्वरित समाधान करना है। साथ ही, निस्तारित मामलों की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है, ताकि समस्याओं के समाधान की नियमित निगरानी हो सके।
जनसुनवाई में रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता, विकास अधिकारी विजय भाल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सियाराम गुर्जर, बिजली विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता खुशबू मीणा, बीसीएमओ अमित राठौड़, शिक्षा विभाग के अधिकारी रमेशचंद गांधी, आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. डालचंद जाटव उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, समाज कल्याण, बाल विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.