वृश्चिक राशिफल 8 मई 2026: वृश्चिक राशि वाले काम की इन 4 बातों पर आज दें ध्यान, ठीक होने लगेगा घर का माहौल – Live Hindustan

Scorpio Today Horoscope 8 May, 2026: आज परिवार से जुड़ी कोई बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। ऐसा कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी लेकिन घर के माहौल की वजह से चीजें आज थोड़ी सी मुश्किल लग सकती हैं। हालांकि आप थोड़े से बदलाव के साथ आज के दिन को सही ट्रैक पर ला सकते हैं। अगर घर का माहौल भारी लग रहा है तो सिर्फ गुस्से या चिड़चिड़ेपन से दिन को खराब ना होने दें और ना ही किसी को उलटा जवाब दें। खुद को शांत रखें और छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करके दिन सही बना लें। आप अपनी जगह, पैसे या फिर हेल्थ से जुड़ी कुछ चीजों में छोटा सा बदलाव कर सकते है। आपको आज परिवार की हर दिक्कत एक साथ सुलझाने की जरूरत नहीं है। खुद पर ध्यान दें और कोशिश करें कि घरवालों को शांत मन से हर चीज समझाने की कोशिश करें। बस आज के दिन आपको लव, करियर, मनी और हेल्थ से जुड़ी चीजों पर ध्यान देना है और इसी से आपकी आधी दिक्कत खत्म हो जाएगी।
अगर आज आप अपने मन की बात को अंदर दबाकर रखेंगे तो इसका सीधा असर आपके ही रिश्ते पर पड़ेगा जोकि सही नहीं है। घर की दिक्कत से होने वाले तनाव को पार्टनर पर गुस्सा करने ना निकालें। जो भी आप महसूस कर रहे हैं उसे प्यार से शेयर करें ताकि मिलकर सही हल निकाल पाएं। वहीं सिंगल लोगों को आज ये बात समझ आ सकती है कि रिश्ते में सुकून कितना जरूरी है। रिश्ते में सिर्फ अट्रैक्शन नहीं बल्कि समझदारी और शांति भी जरूरी है। इसी से रिश्ता धीरे-धीरे ट्रैक पर चलता है। आज ध्यान दें कि क्या आप पार्टनर से बात करने के बाद अच्छा महसूस करते हैं? जो आपकी और आपकी फीलिंग्स की इज्जत करे वही सबसे ज्यादा भरोसेमंद लगेगा। हालांकि आपको रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए।
आज पर्दे के पीछे का काम आपका ज्यादा ध्यान मांग सकता है। ऑफिस में किसी प्लानिंग, रिकॉर्ड, घर से जुड़े काम या पर्सनल जिम्मेदारी एक साथ संभालनी पड़ सकती है। अगर घर का माहौल ध्यान भटका रहा है तो अपने काम को सही टाइम पर पूरा करने के लिए थोड़ा शांत समय निकालें। बिजनेस करने वाले लोगों को आज जगह, सामान या स्टाफ से जुड़ी छोटी बातों पर ध्यान देना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए शांत जगह चुननी चाहिए और इस दौरान छोटी-छोटी रुकावटों को हटाने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आज दिखावे से ज्यादा शांत होकर काम करना फायदेमंद रहेगा। आपका एक छोटा बदलाव भी फोकस बढ़ा सकता है।
आज आपका पैसा घर के खर्च, किसी चीज के रिपेयर, किराया देने, खाने-पीने या परिवार की जरूरतों पर लग सकता है। खर्च करने से पहले आज एक बार सोच लें कि जहां आप पैसा लगा रहें हैं क्या ये सच में जरूरी है या फिर आप ये सब बस अपने तनाव को कम करने के लिए कर रहे हैं। इस अंतर को समझना आपके लिए जरूरी होगा। बचत करना जरूरी है क्योंकि आपकी आधी दिक्कत यही खत्म हो जाएगी। आगे को लेकर चिंता नहीं होगी। भविष्य सुरक्षित होगा। घर या प्रॉपर्टी से जुड़े इन्वेस्टमेंट पर सोच सकते हैं लेकिन इमोशनल होकर आप आज कोई भी फैसला ना लें। अगर किसी की मदद कर रहे हैं तो अपनी लिमिट जरूर तय करें। आज की क्लैरिटी आपके कल को आसान बना सकती है।
आज घर के माहौल की वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। इसकी वजह से दिन भर आपका डाइजेशन अजीब होगा। पीठ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। एनर्जी भी थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे कि आसपास के तनाव की वजह से शरीर थक रहा है तो घर में एक शांत सा कोना बना लें। कमरे की खिड़की को खोल लें। थोड़ी सफाई कर लें। इससे आपको राहत मिलेगी। खाना आज हल्का ही खाने की कोशिश करें। कुछ देर अकेले बैठें। अपने साथ वक्त बिताएं। घर की टेंशन को रात तक अपने साथ ना रहने दें। आपकी हर दिक्कत का हल तो आज नहीं मिल सकता लेकिन कुछ बदलाव आपके लिए चीजें आसान बना सकती हैं।
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News