Today Taurus horoscope in hindi, आज का वृषभ राशिफल 4 जून 2026: वृषभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धन और परिवार से जुड़े मामलों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। पढ़ें आज का वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल-
स्वास्थ्य की बात करें तो आज वृषभ राशि की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। हालांकि मौसम में बदलाव और खान-पान की लापरवाही के कारण छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। मानसिक तौर पर आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे। बेवजह की भागदौड़ से बचें।
वृषभ राशि के प्रेम की स्थिति आज बहुत अच्छी रहने वाली है। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। प्रेम एक नई परिपक्वता के साथ आगे बढ़ रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी-ब्याह का माहौल बन सकता है। मन में उत्साह और उमंग रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आप भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। हालांकि आज आपको शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।
वृषभ राशि वालों के लिए आज आपके करियर में आपके प्रेम को उचित स्थान मिल रहा है या आपका प्रेम आपके करियर में एक उचित स्थान बना रहा है। नई जिम्मेदारियों के लिए आप बिल्कुल नयापन लिए हुए एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ तैयार हैं और आपको आगे बढ़ना भी चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करें। करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से यह बहुत अच्छा समय है। निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ कहा जाएगा। बस सलाह यह है कि थोड़ा सा अपने धन को बांट-बांटकर अलग-अलग चीजों में लगाएं। आज किसी अनजान व्यक्ति के साथ आर्थिक लेनदेन से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। बिना सोच-विचार किए धन को खर्च करने से बचें, वरना आपका बजट हिल सकता है।
कुल मिलाकर आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभता भरा रहेगा। करियर, वित्त और परिवार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दिन की शुभता बढ़ाने के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play