वेदांता की 4 नई कंपनियां कल शेयर बाजार में करेगीं डेब्यू, किस पर निवेशक लुटाएंगे पैसा? – Hindustan Hindi News

मुख्य बातें

Vedanta demerger: वेदांता के डिमर्जर के बाद 4 अलग हुई कंपनियां कल यानी सोमवार 15 जून को स्टॉक मार्केट में डेब्यू करने जा रही हैं। इनकी लिस्टिंग सोमवार को प्रस्तावित है। इस ग्रुप के मुखिया अनिल अग्रवाल ने अप्रैल के महीने में दी जानकारी में कहा था कि रिकॉर्ड डेट पर वेदांता लिमिटेड का एक शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को वेदांता एलुमिनियम मेटल लिमिटेड, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का भी एक शेयर मिलेगा। बता दें, भारत के माइनिंग और मेटल इंडस्ट्री में हुए अब तक हुए बड़े डिमर्जर में से एक है। इस डिमर्जर के लिए वेदांता लिमिटेड ने 1 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया हुआ था।

एक्सचेंज के नोटिस के अनुसार वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता एलुमिनियम और वेदांता आयरल एंड स्टील सोमवार को स्टॉक मार्केट में डेब्यू करेंगे। पहले शेयर ट्रेड-टू-ट्रेड सेगमेंट में आएंगे।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के डायरेक्टर क्रांति कहते हैं कि निवेशतक हो सकता है कि वेदांता एलुमिनियम पर दांव लगाएं। यह स्टॉक निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि एलुमिनियम क्षमता में विस्तार और एलएमई एलुमिनियम में सपोर्टिव ट्रेंड इसके पीछे की वजह हो सकता है।

Emkay Global Financial Services को उम्मीद है कि वेदांता एलुमिनियम और वेदांता पावर की स्थिति काफी बेहतर है। अब देखना है कि सोमवार और उसके आगे निवेशकों को कौन सी कंपनी आकर्षित करने में सफल होती है।

शुक्रवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 309.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के अंदर वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 58 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में वेदांता लिमिटेड का शेयर 86 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, तीन साल में वेदांता लिमिटेड का शेयर 209 प्रतिशत और 5 साल में 211 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

वेदांता उन कुछ कंपनियों में से एक है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती है। कंपनी ने 2026 में एक बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर तब 11 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News