वैर के शाश्वत अवस्थी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उन्होंने तकनीकी प्रवेश योजना (TES-Entry) के तहत सेवा चयन बोर्ड (11th SSB) प्रयागराज में सफलता प्राप्त की और ऑल इंडिया मेरिट में 68वां स्थान हासिल किया।
शाश्वत का चयन भारतीय नौसेना में भी समकक्ष पद पर हो चुका है। उन्होंने NSB विशाखापट्टनम से यह सफलता प्राप्त की है। नौसेना की अंतिम चयन सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
शाश्वत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादाजी श्री चंद्रशेखर अवस्थी को दिया। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी हर परिस्थिति में प्रेरणा और शक्ति बने रहे। शाश्वत ने अपने गुरुजनों और परिवार के मार्गदर्शन व समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।
शाश्वत जनवरी माह में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे। चार वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे भारतीय थल सेना या नौसेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा करेंगे। इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.