Feedback
28 अगस्त 2025 को पोलैंड के रडॉम शहर में एक दर्दनाक हादसे ने दुनिया को हैरान कर दिया. पोलिश एयर फोर्स का एक F-16 फाइटर जेट एयरशो की रिहर्सल के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. यह घटना रडॉम एयरपोर्ट पर हुई, जो वारसॉ से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है.
पायलट मेजर मैसी ‘स्लैब’ क्राकोवियन थे, जो F-16 टाइगर डेमो टीम के लीडर थे. वे पोलैंड के सबसे अनुभवी और सम्मानित पायलटों में से एक थे, जिन्हें हाल ही में यूके के रॉयल इंटरनेशनल एयर टैटू 2025 में ‘बेस्ट ओवरऑल फ्लाइंग डेमो’ अवॉर्ड मिला था.
यह भी पढ़ें: ट्रंप को जवाब! 5वीं पीढ़ी फाइटर जेट के लिए फ्रांस की मदद से भारत में बनेगा इंजन
पोलैंड के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और डिफेंस मिनिस्टर व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिस्ज ने कहा कि यह एक ऐसा अधिकारी था जो हमेशा देश की सेवा में समर्पित और साहसी रहा. उनकी याद में श्रद्धांजलि. पोलैंड के प्राइम मिनिस्टर डोनाल्ड तुस्क ने भी परिवार को गहरी संवेदना व्यक्त की.
इस हादसे के बाद 30-31 अगस्त को होने रडॉम एयरशो 2025 वाला था, रद्द कर दिया गया. यह पोलैंड का सबसे बड़ा एविएशन इवेंट था, जिसमें 1.80 लाख लोग आने वाले थे.
यह भी पढ़ें: फ्रेंच फाइटर जेट राफेल ने अमेरिकी F-35 को ‘Kill Lock’ किया, स्टील्थ फाइटर जेट खुद को बचा नहीं पाया
क्या हुआ?
घटना 28 अगस्त 2025 को शाम करीब 7:25 बजे (स्थानीय समय) हुई. F-16 टाइगर डेमो टीम का विमान रडॉम एयरशो की तैयारी कर रहा था. वीडियो फुटेज में दिखा कि जेट एक बैरल रोल (एरोबेटिक मैन्युअवर) कर रहा था, जब अचानक यह नियंत्रण खो बैठा. रनवे पर नोज-डाइव कर गिर गया. विमान आग की लपटों में लिपट गया और रनवे को नुकसान पहुंचा. पायलट इजेक्ट करने का मौका नहीं मिला, और वे क्रैश में मारे गए.
संभावित कारण: जांच जारी
क्रैश के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार…
यह हादसा यूक्रेन युद्ध के करीब होने से और संवेदनशील है, क्योंकि पोलैंड NATO सदस्य है. यूक्रेन को F-16 दे रहा है.
अमेरिकी मूल के विमानों के प्रमुख हादसे
F-16 फाइटिंग फाल्कन, जो अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया, दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फाइटर जेट है. 1974 से अब तक 4500 से ज्यादा F-16 बनाए गए हैं. 748 से अधिक क्रैश हुए हैं (एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार). ज्यादातर क्रैश ट्रेनिंग या मेंटेनेंस से जुड़े हैं. नीचे प्रमुख क्रैशों की लिस्टिकल (अमेरिकी मूल के F-16 के) है, जो ऐतिहासिक और हाल के हैं…
ये क्रैश ज्यादातर ट्रेनिंग या मेंटेनेंस से जुड़े हैं. F-16 का एक्सीडेंट रेट 100,000 फ्लाइट आवर्स में 4.14 है (USAF डेटा).
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू