समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू किया। दो से आठ अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत जिलों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च और जनजागरण कार्यक्रम होंगे। पार्टी ने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। समाजवादी पार्टी के गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन और विधायक संदीप पटेल ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को अभियान की जानकारी दी। बताया कि अभियान के दूसरे दिन विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक बैठकें होंगी।
तीसरे दिन जिला स्तर पर शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा, जो महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अथवा जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा। समापन पर राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक पाठ होगा। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन किया जाएगा।पार्टी के सभी नेताओं ने एकसुर में कहा कि 13 करोड़ से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का प्रभाव देखने को मिला। सभी ने पश्चिम बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग की। पत्रकार वार्ता में सपा के यमुनापार महासचिव जगदीश यादव, विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री, पूर्व विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, अमरनाथ मौर्य, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महानगर महासचिव रविंद्र यादव, मोहम्मद शारिक, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play