'वो इंडियन एजेंट हैं… ', पाकिस्तान के कोच पर राशिद लतीफ ने इशारों-इशारों में लगाए संगीन आरोप, IPL कनेक्शन को बताया वजह – AajTak

Feedback
पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों मैदान से ज्यादा विवादों की चर्चा हो रही है. इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़े बदलाव किए हैं और अब टीम के अंतरिम रेड-बॉल कोच माइक हेसन भी एक नए विवाद में घिर गए हैं.

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राशिद लतीफ ने हेसन को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. अब इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल भी हो रहा है. हालांकि यह वीड‍ियो हाल में कब का है, इस बात की पुष्ट‍ि नहीं हो सकी है. 
राशिद लतीफ ने माइक हेसन के भारत और IPL से जुड़े होने को आधार बनाते हुए उन पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि संभव है कि हेसन किसी ‘भारतीय एजेंट’ के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट में आए हों. एक शो में उन्होंने माइक हेसन का अपरोक्ष रूप से नाम लिया. 
राश‍िद लतीफ ने माइक हेसन के बारे में क्या कहा?
राशिद लतीफ ने डॉ. नौमान निआज के साथ बातचीत में माइक हेसन के भारत से कनेक्शन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हेसन IPL से जुड़े रहे हैं और भारत में काफी समय बिता चुके हैं. इसी आधार पर उन्होंने संभावना जताई कि शायद उन्हें किसी मकसद से पाकिस्तान भेजा गया हो.
यहां सबसे अहम बात यह है कि इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया गया है. बातचीत के दौरान लतीफ और डॉ. नौमान निआज ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उनके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है.
‘सबूत नहीं है, बस सोच-विचार कर रहे हैं’
इस बातचीत में यह भी स्पष्ट किया गया कि माइक हेसन को ‘इंडियन एजेंट’ बताए जाने के पीछे कोई ठोस सबूत सामने नहीं रखा गया. इसे ‘thinking out loud’ यानी खुले तौर पर विचार रखने के तौर पर पेश किया गया.
यानी हेसन के खिलाफ लगाए गए आरोप फिलहाल किसी प्रमाणित तथ्य पर आधारित नहीं हैं. बावजूद इसके, ‘भारतीय एजेंट’ और पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने के लिए ‘प्लांट’ किए जाने जैसे शब्दों ने इस बयान को विवाद के केंद्र में ला दिया है.
This is a former Pakistani test cricketer (Rashid Latif) calling Mike Hesson an Indian Agent indirectly via an unintelligent word salad. He is such a coward that he uses Dr Nauman Niaz to wiggle out by saying we have no evidence, we’re just thinking out loud while he spews his… pic.twitter.com/1X2pGqjSjY
हेसन की पाकिस्तान में एंट्री भी विवादों के बीच
हेसन ऐसे समय पाकिस्तान टेस्ट टीम के साथ जुड़े हैं, जब टीम का इंग्लैंड दौरा लगातार सवालों के घेरे में है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के प्रदर्शन के बाद PCB ने टीम और सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव किए.
हेसन को बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान का अंतरिम रेड-बॉल हेड कोच बनाया गया. ऐसे में राश‍िद लतीफ के ताजा बयान पर सोशल मीड‍िया पर भी लोग अलग-अलग तरीके से र‍िएक्ट कर रहे हैं. 
पाकिस्तान क्रिकेट में विवादों का नया चैप्टर
पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ समय से सेलेक्शन, कोचिंग और टीम मैनेजमेंट को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं. ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर की ओर से मौजूदा कोच पर सीधे ‘इंडियन एजेंट’ होने का आरोप लगाना एक नया विवाद खड़ा करता है.
फिलहाल यह साफ करना जरूरी है कि राशिद लतीफ की ओर से लगाए गए ये आरोप दावे और अटकलों के स्तर पर हैं, इनके सपोर्ट में कोई सबूत सामने नहीं आया है. इसलिए इन्हें प्रमाणित तथ्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News