वो 5 खिलाड़ी जिनके चलते फाइनल में पहुंचा भारत, अंग्रेजों के सामने बचाई करोड़ों भारतीयों की इज्जत – Navbharat Times

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा योगदान दिया। पहले उन्होंने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 12 गेंद में 27 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में फिल साल्ट और सैम करन का विकेट लिया।
मिडल ऑर्डर में आकर एक बार फिर शिवम दुबे ने तूफानी पारी भारत के लिए खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में 43 रन बनाए। दुबे की इस पारी में 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया।
भारत के स्टार और अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 2 कमाल के कैच लपके। उन्होंने हैरी ब्रूक का पीछे भागते हुए पहले गजब कैच लपका। फिर विल जैक्स का उन्होंने बाउंड्री पर शिवम दुबे के साथ मिलकर शानदार कैच लपका। हालांकि यह कैच शिवम दुबे के खाते में गया। इसके अलावा उन्होंने फिल साल्ट का भी कैच पकड़ा था। गेंदबाजी करते हुए भी अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया था।
जस्सी जैसा कोई नहीं… यह हमने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई बार सुना है। इंग्लैंड के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और भारत के लिए जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 रन देकर 1 विकेट लिया। बुमराह ने अपने आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में जिस तरह से संजू ने कोलकाता में बल्लेबाजी की थी, कुछ उसी अंदाज में उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की भी धुनाई की। संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की गजब पारी खेली। सैमसन की पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था।
लेखक के बारे मेंराहिल सैयदराहिल सैयद, नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (स्पोर्ट्स सेक्शन) हैं। वे पिछले 2 साल से ज्यादा के समय से NBT में काम कर रहे हैं। वह क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी जैसे तमाम स्पोर्ट्स को कवर करते हैं। डेस्क से ओलंपिक, एशियन गेम्स, आईपीएल, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े खेलों की रियल टाइम शानदार कवरेज कर चुके हैं। उन्होंने खेल पत्रकारिता करियर का आगाज स्पोर्ट्जविकी से किया। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है, जबकि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News