व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट! चलती ऑटो से Reel बनाते हुए बुजुर्ग को मारी टक्कर – Aaj Tak News

Feedback
रील बनाने का जुनून अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही खतरनाक नजारा देखने को मिला, जहां चलती ऑटो से बाहर लटककर रील बना रहे एक युवक ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार दी.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ऑटो सड़क पर दौड़ रही है. इसी दौरान एक युवक ऑटो से आधा शरीर बाहर निकालकर झूलता और डांस करता नजर आता है. ऐसा लगता है कि वह सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रहा था.
कुछ ही सेकंड बाद युवक का हाथ सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बुजुर्ग अपना संतुलन खो देते हैं और सड़क पर गिर पड़ते हैं.
टक्कर मारकर नहीं रुका युवक
वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टक्कर के बाद भी ऑटो नहीं रुकी. युवक बिना पीछे देखे वहां से निकल गया, जबकि बुजुर्ग सड़क पर गिरे पड़े थे.हालांकि, ऑटो के पीछे चल रहा एक बाइक सवार तुरंत रुका. उसने सबसे पहले बुजुर्ग के ऊपर गिरी साइकिल हटाई और फिर उन्हें उठाने में मदद की. आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग की सहायता की.
देखें वीडियो
Fun fact: there are no traffic rules in India or whatsoever.
Indians do not abide by any rules or laws. pic.twitter.com/uUUxzYZ1Nx
वीडियो देख भड़के लोग
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग रील बनाने के लिए की जा रही ऐसी लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं.कई यूजर्स ने लिखा कि अब सार्वजनिक सड़कें भी लोगों के लिए ‘रील शूटिंग सेट’ बनती जा रही हैं, जहां बेगुनाह लोगों की जान खतरे में पड़ रही है.
वहीं कई लोगों ने मांग की कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News