शब्दम् ने हिंदी प्रश्नमंच कराया: फिरोजाबाद के कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में 400 विद्यार्थियों … – Dainik Bhaskar

शिकोहाबाद के कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में संस्था ‘शब्दम्’ ने ‘मंजर’ हिंदी प्रश्नमंच कराया। इसमें 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई और रोजमर्रा की बातचीत में हिंदी शब्दों की शुद्धता पर जोर देना और विद्यार्थियों के शब्दकोश को बढ़ाना था। इसके जरिए विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सम्मान और जिज्ञासा जगाने की कोशिश की गई।
प्रश्नमंच का संचालन शब्दम् के सलाहकार और व्यंग्यकार अरविन्द तिवारी ने किया। उन्होंने पर्यायवाची शब्दों, कहावतों, मुहावरों, हिंदी साहित्य के इतिहास के काल-विभाजन और शुद्ध वर्तनी से जुड़े सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब दिए।
प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने सही जवाब देकर पुरस्कार जीते। शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज ने मुंबई से भेजे संदेश में कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी का ज्ञान मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। इससे युवा पीढ़ी शुद्ध और असरदार हिंदी के इस्तेमाल के प्रति जागरूक होगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की गई। प्रधानाचार्य अमित कुमार जैन ‘विद्यार्थी’ ने शब्दम् का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘मंजर शब्दम् हिंदी प्रश्नमंच’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को निखारेंगे और हिंदी साहित्य व संस्कृति से उनका जुड़ाव बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार उपाध्याय, सनी जैन, अक्षय उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह यादव, अनुज शुक्ला, सुमति कुमार जैन, विनोद कुमार और संतोष कुमार मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News