शराब पीकर मारा थप्पड़, गुस्से में बीवी ने पत्थर से कुचला सिर; हुई थी लव मैरिज – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पत्नी ने पति को मामूली झगड़े के चलते मौत के घाट उतार दिया. (Photo: Screengrab)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पत्नी ने पति को मामूली झगड़े के चलते मौत के घाट उतार दिया. पति ने विवाद के वक्त पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वो गुस्से से आग-बबूला हो गई. महिला ने गुस्से में पास में पड़ा पत्थर उठाया और उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिसके बाद पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, 9 नवंबर की दोपहर को 35 साल के शेखर बंसल और उनकी पत्नी उर्मिला केवट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि शेखर ने उर्मिला को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद उर्मिला ने उसे पत्थर से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शेखर और उर्मिला की लव मैरिज हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि शेखर को शराब की लत थी, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.
शेखर बंसल की हत्या के केस में शंकरगढ़ थाने में उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने 11 नवंबर को उर्मिला केवट को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. उनके हाथ इस घटना का एक वीडियो भी लगा है. पुलिस ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर इस केस की जांच में शामिल कर लिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News