शराब, लड़कियों संग नाच-गाना, सड़कों पर अट्रैक्शन… पटाया में अमेरिकी सैनिकों की मौज- VIDEO – Aaj Tak News

Feedback
करीब नौ महीने तक समुद्र में रहने के बाद जब छुट्टी मिली तो अमेरिकी सैनिकों ने जमकर मौज की. यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के करीब 5 हजार सेलर्स और मरीन को थाईलैंड के पटाया में पांच दिन की लिबर्टी मिली. इस दौरान सैनिकों ने नाइट क्लबों में पार्टी की, सड़कों पर घूमे, डांस किया और हाथियों के साथ नहाने का भी लुत्फ उठाया. इन पलों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
2 सितंबर को विशाल निमिट्ज-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पटाया के पास लाम चाबांग पोर्ट पहुंचा. इसके बाद बड़ी संख्या में सैनिक सिविलियन कपड़ों में होटल, रेस्टोरेंट और शहर की सड़कों पर नजर आए. स्थानीय कारोबारियों ने भी सैनिकों के स्वागत की तैयारी की थी. कमांडर्स ने इस छुट्टी को लंबे समय तक समुद्र में रहने के बाद आराम करने और खुद को रिचार्ज करने का मौका बताया.
You know every military spouse is zooming in on every video coming out of Thailand. 😅 pic.twitter.com/MvIZZHVLlL
हाथियों के साथ नहाए अमेरिकी सैनिक
इस दौरान सैनिकों की हाथियों के साथ मस्ती का एक वीडियो भी खूब शेयर किया गया. करीब 20 सेलर्स हाथियों के साथ एक एक्सकर्शन पर गए. वीडियो में सैनिक हाथियों को खाना खिलाते और उनके साथ पानी में नहाते नजर आए. हाथी अपनी सूंड से पानी उछाल रहे थे और सैनिक हंसते हुए इसका आनंद ले रहे थे.
Sailors on the USS Abraham Lincoln are getting time to relax and recoup in Thailand after a tough 9 month long deployment abroad the aircraft carrier. NBC News’ Courtney Kube joins a group of sailors as they feed and bathe with elephants during an excursion. pic.twitter.com/34kRVx5Dn2
लंबे समय तक जहाज पर रहने के बाद यह उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव था. थाईलैंड की गर्मी में सैनिकों ने इस पल को जमकर एन्जॉय किया.
रात होते ही शुरू हुई पार्टी
रात में पटाया की नाइटलाइफ में सैनिकों की भीड़ नजर आई. वायरल वीडियो में क्लबों के अंदर तेज म्यूजिक और रोशनी के बीच सैनिक डांस करते दिखे. कई जगहों पर सैनिकों ने शर्ट उतारकर डांस किया और हाथों में बीयर लिए नजर आए. एक वीडियो में एक सैनिक सफेद शॉर्ट्स में अपनी शर्ट को हवा में घुमाते हुए डांस करता दिखाई दिया.
Marines and Sailors from the USS Abraham Lincoln were spotted letting loose at a club in Thailand—shirts off and swinging them in the air while hitting the dance floor 🇺🇸🇹🇭 pic.twitter.com/cY0zopDyGm
सड़कों पर भी सैनिकों की मस्ती जारी रही. कुछ सैनिक दोस्तों के साथ घूमते और हंसते नजर आए. एक वीडियो में एक सैनिक अपने ऐसे साथी की मदद करता दिखा जो ज्यादा शराब पीने के बाद सड़क किनारे झुका हुआ था.
सोई 6 में भी दिखी भीड़
पटाया की सोई 6 इलाके से जुड़े वीडियो में भी अमेरिकी सैनिक नजर आए. वीडियो में बार की लड़कियां सैनिकों के साथ मजाक करती, उनके हाथ पकड़ती और तस्वीरें खिंचवाती दिखाई दीं. कुछ सैनिक हंसते हुए इस माहौल का आनंद ले रहे थे, जबकि कुछ वहां से आगे निकलते दिखे.
Navy sailor drank so much he had to be carted back to the ship pic.twitter.com/zP0HDzESh0
एक वीडियो में एक सैनिक सफेद ड्रेस पहने सड़क पर चलता नजर आया. उसके दोस्तों ने दावा किया कि उसने एक शर्त हारने के बाद यह ड्रेस पहनी थी.
6 सितंबर को पांच दिन की छुट्टी खत्म हुई. सैनिक तय समय पर वापस जहाज पर लौटे और करीब 11 बजे यूएसएस अब्राहम लिंकन फिर समुद्र में रवाना हो गया.
Sailors and Marines from the USS Abraham Lincoln seen dancing at a night club in downtown Pattaya, Thailand pic.twitter.com/V2ixkkhfe7
कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन डैन कीलर ने थाईलैंड के लोगों की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया और इस पोर्ट विजिट को क्रू के लिए आराम और रिचार्ज होने का शानदार मौका बताया.
अब कैरियर स्ट्राइक ग्रुप घर की ओर रवाना हो चुका है. करीब 286 दिनों की तैनाती के बाद थाईलैंड के ये पांच दिन सैनिकों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाले हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News