शर्मनाक! यूपी के बस्ती में 3 साल की बच्ची के साथ बच्चों ने किया गैंगरेप, आंगनबाड़ी केंद्र पर गई थी खेलने, आठ के खिलाफ FIR – Jansatta

यूपी के बस्ती जिले शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, इससे बुरा क्या ही होगा। यहां थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की एक बच्ची से छह से सात वर्ष के बीच के तीन लड़कों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म) समेत विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पीटीआई के अनुसार, सीओ ने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग बच्चों के अलावा तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की शाम आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची को अकेला पाकर तीनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगे।
शिकायत में कहा गया है कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ और बच्चे जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो डर की वजह से तीनों नाबालिग लड़के भाग गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बच्ची की मां जब इस घटना की शिकायत करने लड़कों के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की मां ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, घटना की सूचना के बाद एएसपी, सीओ और कलवारी थाने के पुलिकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
‘साहब मेरी जिंदगी बचा लो…’, SSP ऑफिस पहुंचकर हाथ जोड़ने लगा पति, पत्नी के कारनामे सुन अधिकारी भी चौंके
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने NDTV से एक बार बातचीत में अपने खानपान को लेकर विचार साझा किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं शाकाहार बनाम मांसाहार का कोई नैतिक कोड नहीं थोप रहा हूं। मुझे लगता है कि हमें समझदारी से चुनाव करना चाहिए। चिकित्सा विज्ञान भी अब इस निष्कर्ष पर पहुंच रहा है कि शाकाहारी भोजन मांसाहारी भोजन से बेहतर है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News