शादी का फोटोग्राफर हो सकता है विदेशी जासूस! क्यों भारत के पड़ोसी देश में फैला डर? – India.Com

Spies in China: विदेशी जासूस ऐसे रूप में छिपे हो सकते हैं, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. जैसे, शादी के फोटोग्राफर बनकर कुछ लोग नौसैनिक बंदरगाहों के पास घूमते पकड़े गए हैं. चीन ने अपने नागरिकों को ये चेतावनी दी है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रीय सरकारी रहस्य संरक्षण प्रशासन (National Administration of State Secrets Protection) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टेलीविजन CCTV पर प्रसारित अपनी नवीनतम जासूसी-विरोधी डॉक्यूमेंट्री में विदेशी जासूसों के संबंध में ये चेतावनी दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ विदेशी जासूसों ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग (स्वचालित वाहन) अनुसंधान की आड़ में कारों पर लगे उन्नत रडार और GPS ऑप्टिकल लेंस का उपयोग करके मैपिंग डेटा इकट्ठा किया है.
प्रशासन की पांच-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री, जिसका शीर्षक “सतर्क रहें: हमारे आस-पास होने वाले रहस्यों के लीक होने के जोखिमों के प्रति सावधान रहें” है, के पहले एपिसोड में कहा गया, वास्तविक जीवन में, विदेशी खुफिया एजेंसियों की ओर से चीन के खिलाफ अपनाई जाने वाली जासूसी के तरीके, उपकरण, गोपनीयता और दायरा, अधिकांश लोगों की कल्पना से कहीं अधिक व्यापक हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के पूर्वोत्तर बंदरगाह शहर डालियान के एक ‘सी कुकुम्बर’ (समुद्री खीरा) किसान, जिसका उपनाम झांग था. झांग से एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने संपर्क किया था. जासूसी एजेंसी ने खुद को NGO बताया और किसान झांग को “समुद्री जल की गुणवत्ता की निगरानी करने वाले उपकरण मुफ्त में” देने की पेशकश की थी.
बाद में यह पता चला कि उस उपकरण में एक 360-डिग्री कैमरा लगा हुआ था, जो आस-पास के तटीय क्षेत्रों में होने वाली सैन्य गतिविधियों और समुद्री यातायात की लगातार निगरानी करता था, और उस डेटा को विदेशी खुफिया एजेंसियों को भेजता था.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News