शादी से इनकार पर खूनी खेल! भोपाल में RTO इंस्पेक्टर की हत्या, फिर प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 21-09-26 19:49
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या का मामला सामने आया है. खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेकपर्ल कॉलोनी स्थित एक मकान में उनका शव मिला. पुलिस के मुताबिक उनके सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून से सना हथौड़ा बरामद हुआ. घटना के बाद उनके परिचित पवन कुमार द्विवेदी का शव भी घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला. पुलिस मामले को हत्या के बाद आत्महत्या के एंगल से जांच रही है.
रविवार शाम दोस्त और बेटी के साथ पहुंची थीं मीनाक्षी
पुलिस के अनुसार मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी दोस्त कृतिका और उसकी तीन साल की बेटी के साथ पवन के घर पहुंची थीं. रात में कृतिका बच्ची के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई. सोमवार सुबह करीब 7 बजे उसने बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव देखा और पुलिस को सूचना दी. जांच में पुलिस को आशंका है कि हमला घर के आंगन में हुआ और बाद में शव को अंदर ले जाया गया. मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.
शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती जांच में मीनाक्षी और पवन के बीच शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार पवन शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं. इसी मुद्दे पर रविवार रात दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसे अंतिम वजह नहीं माना है और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है.
पुलिस जुटा रही साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों के मुताबिक मीनाक्षी और पवन की पहले से जान-पहचान थी और दोनों के संबंधों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है. हत्या की सटीक परिस्थितियों और घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News