'शासक अब हत्यारे बन गए हैं…', अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला – India.Com

बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राजनीति और ज्यादा गरमा गई है. घटना के बाद, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही ममता बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा लेकिन बेहद तीखा बयान जारी किया.

उन्होंने लिखा, शासक अब हत्यारे बन गए हैं. भाजपा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. इसके साथ उन्होंने टीएमसी की एक पोस्ट और हमले से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया. टीएमसी की तरफ से दावा किया गया कि अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने गए थे और हमले के बावजूद वह पीछे नहीं हटे. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की.

इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी बड़े विपक्षी नेता पर हमला बेहद गंभीर मामला है और यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है. खड़गे ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई, जो राजनीतिक प्रतिशोध की ओर इशारा करता है. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी घटना की निंदा की और कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इतने संवेदनशील माहौल में भी पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का न होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने इसे एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा बताया और कहा कि भाजपा की राजनीति अब नफरत और हिंसा के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि अगर बड़े नेताओं की सुरक्षा में ऐसी लापरवाही होगी तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee brought to Belle Vue hospital after he was attacked in Sonarpur today
(Video source: TMC) pic.twitter.com/FySOqSk56t
— ANI (@ANI) May 30, 2026
आपको बता दें शनिवार (30 मई) को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा था. भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, अंडे फेंके और धक्का-मुक्की भी हुई. घटना के बाद, उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News