शिक्षक बोले-रोजाना योगाभ्यास से मिलती मानसिक शांति: संदीपनि स्कूल ग्राउंड पर सामूहिक योग; पीएम मोदी का लाइव… – Dainik Bhaskar

विश्व योग दिवस के अवसर पर सिरोंज शहर में सामूहिक योग का मुख्य कार्यक्रम संदीपनि स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7:45 बजे के बीच हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन साहू, जनपद अध्यक्ष हमीर सिंह यादव, सिरोंज के एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, योग समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आम नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल रहे।
शिक्षक बोले- योग करने से तन और मन स्वस्थ रहते
सभी प्रतिभागियों ने लाइव कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विभिन्न योगासन किए। योग शिक्षक दिनेश चंद्र गर्ग ने इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग करने से तन और मन स्वस्थ रहते हैं।
गर्ग ने बताया कि योग शरीर को मजबूत और निरोगी बनाता है, वहीं मन को भी शांत रखता है। उन्होंने आजकल बढ़ती मानसिक विकृति और अवसाद के कारण होने वाली आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि योग मन को शांत कर अवसाद को समाप्त करने में सहायक है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News