शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, संसद में चर्चा… राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी पांच मांगें – Jagran

नीट पेपर लीक मामले पर दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने गृह मंत्री और शिक्षा मंत् …और पढ़ें
राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
नीट पेपर लीक पर सरकार से 5 मांगें रखीं।
गृह मंत्री, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन और फिर बीते सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी दिल्ली धरने, प्रदर्शन और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों की गवाह बनी। जहां विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर छात्रों पर हुए इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। 
पूरे मामले को ऐसे समझिए कि सड़क से शुरू हुआ यह छात्र आंदोलन अब सत्ता और विपक्ष के बीच सीधे सियासी युद्ध में बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रिहा होते ही केंद्र सरकार के सामने 5 तीखी मांगें रख दी हैं।
Rahul Gandhi (4)
बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन और धरना दिया।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।
Rahul Gandhi (1)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रियंका से मिलने थाने पहुंचीं। बाद में रात करीब 9 बजे दोनों भाई-बहनों को रिहा कर दिया गया।
विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष ने रिहाई के साथ ही सरकार के सामने पांच बड़ी मांगे रख दी।
इसके अलावा राहुल गांधी ने सराकर से तीखे सवाल भी पूछे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था क्यों चरमरा रही है? बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? भारत में पढ़ाई इतनी महंगी क्यों है कि परिवारों को अपना सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है? ये बिल्कुल जायज सवाल हैं और इन्हें पूछना कोई गलत बात नहीं है।
हालांकि राहुल गांधी के इन आरोपों पर केंद्र ने भी सख्त तरीके से पलटवार किया। पीएमओ (PMO) राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी से बात की। उन्होंने बाद में आरोप लगाया कि राहुल अपनी बात से मुकर रहे हैं। पहले वे संसद में चर्चा चाहते थे, लेकिन अब इस्तीफा मांग रहे हैं। यह एक वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता।
दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब सरकार संसद में पूरी चर्चा के लिए तैयार है, तब भी कांग्रेस समाधान निकालने के बजाय सिर्फ राजनीतिक ड्रामा और हंगामा कर रही है। उनका मकसद छात्रों की मदद करना नहीं, बल्कि सुर्खियां बटोरना है।
यह भी पढ़ें- ‘छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News