शिक्षा में नवाचार के लिए प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित – Live Hindustan

बायसी, एक संवाददाता। नवाचारी शिक्षण पद्धति और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अमौर प्रखंड के मध्य विद्यालय पैठान टोली के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार एवं शिक्षक सुनील कुमार साह को जिला स्तरीय टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। पूर्णिया जिले के डायट श्रीनगर में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी रबींद्र कुमार प्रकाश ने दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान शिक्षण कार्य में नवाचार, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए दिया गया। प्रधानाध्यापक धीरज कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय पैठान टोली के शिक्षक शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से बालकेंद्रित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं।

इसके सकारात्मक परिणाम विद्यालय में नामांकन और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि के रूप में देखने को मिले हैं। आसपास के पोषक क्षेत्रों के बच्चे भी इस विद्यालय में नामांकन के लिए आकर्षित हो रहे हैं। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि का परिणाम यह रहा कि वर्ष 2023 में विद्यालय के छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वर्ष 2025 में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तथा वर्ष 2026 में एएमयू जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने धीरज कुमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी उनके कार्यों और नवाचारी प्रयासों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी रबींद्र कुमार प्रकाश, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मनीष वर्मा, प्रभारी प्राचार्य मुजफ्फर हुसैन, विभिन्न व्याख्याता तथा जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News